बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्यायिक कार्य से हुए विरत
शनिवार को दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बता दे की ग्राम न्यायालय नानपारा और ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के साथ ही अधिवक्ता आंदोलनरत हैं।