कोल: शिक्षकों ने TET लागू करने के विरोध में सड़कों पर उतरकर तस्वीर महल चौराहे पर जयंत चौधरी का पुतला फूंका
Koil, Aligarh | Feb 11, 2026 अलीगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा TET लागू करने के विरोध में शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले भारी मात्रा में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए तस्वीर महल चौराहे पहुंचे। बुधवार शाम शिक्षकों ने तस्वीर महल चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन करते हुए कानून वापस लेने की मांग की है।