कोल: महाशिवरात्रि पर्व के चलते 14 और 15 फरवरी को अलीगढ़ नुमाइश रहेगी बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Koil, Aligarh | Feb 11, 2026 अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व के चलते 14 और 15 फरवरी को अलीगढ़ नुमाइश पूर्ण रूप से बंद रहेगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की नुमाइश जीटी रोड शहर के प्रमुख प्राचीन खेरेश्वर धाम का प्रमुख मार्ग है। शिवरात्रि पर्व पर कावड़ियों के चलते नुमाइश को पूर्ण रूप से बंद किया जायेगा। 14 और 15 फरवरी को कावड़िया खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।