पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम
बलिगांव थाना क्षेत्र के ताजपुर मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित लाइन होटल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा गांव निवासी सहदेव पासवान है। शुक्रवार की देर रात 9 बजे SHO राम निवास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पॉलिश मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया था।