Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

मकदूमपुर में बना आंगनबाड़ी केंद्र पर लटक रहा ताला नहीं पहुंचती आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरकार की मंशा पर फेर रही पानी

MORE NEWS

SSVDS GROUP की बिजनेस मीट में दिखी नए अवसरों की झलक, हेल्थकेयर से रियल एस्टेट तक विस्तार का विजन

संतकबीरनगर में आयोजित बिजनेस मीट में उद्यमिता, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में नए कारोबार की संभावनाओं पर हुआ मंथन

संतकबीरनगर। शहर के होटल शिवाय रेजिडेंसी में SSVDS GROUP की ओर से 06 अगस्त 2026 को भव्य बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यवसाय, उद्यमिता और विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को व्यवसाय के नए अवसरों से जोड़ने तथा समूह की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्षेत्रों की जानकारी साझा करना रहा।कार्यक्रम में SSVDS GROUP के फाउंडर एवं चेयरमैन एडवोकेट बृजेश कुमार ओझा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं श्री आर.जेड. खान (राजगुरु), ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर तथा श्री अंगद शुक्ला, एडमिन हेड की भी प्रमुख उपस्थिति रही।बिजनेस मीट में समूह द्वारा कार्य किए जा रहे विभिन्न सेक्टरों को प्रमुखता से सामने रखा गया। इनमें हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, मंगल भूमि, आईटी सर्विसेज और फैशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से इन क्षेत्रों में व्यवसाय की संभावनाओं, नेटवर्किंग और भविष्य की योजनाओं को लेकर प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।युवाओं और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अवसरों पर जोर कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते कारोबारी माहौल में नए अवसरों की पहचान, सही दिशा में मेहनत और बेहतर नेटवर्किंग को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। बिजनेस से जुड़ने वाले लोगों को अपने कौशल और क्षमता के अनुरूप नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
एडवोकेट बृजेश कुमार ओझा ने समूह के विजन और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी गतिविधियों को लेकर उपस्थित लोगों से संवाद किया। वहीं आर.जेड. खान (राजगुरु) ने प्रशिक्षण एवं प्रेरक संबोधन के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवसाय के प्रति सकारात्मक सोच और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान SSVDS GROUP की ओर से हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, आईटी सर्विसेज, फैशन सहित अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं को रेखांकित किया गया। आयोजन ने स्थानीय स्तर पर व्यवसाय और उद्यमिता को लेकर नई चर्चा को जन्म दिया।होटल शिवाय रेजिडेंसी में आयोजित यह बिजनेस मीट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए संवाद, नेटवर्किंग और नए अवसरों की जानकारी का महत्वपूर्ण मंच बनी।

SSVDS GROUP की बिजनेस मीट में दिखी नए अवसरों की झलक, हेल्थकेयर से रियल एस्टेट तक विस्तार का विजन संतकबीरनगर में आयोजित बिजनेस मीट में उद्यमिता, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में नए कारोबार की संभावनाओं पर हुआ मंथन संतकबीरनगर। शहर के होटल शिवाय रेजिडेंसी में SSVDS GROUP की ओर से 06 अगस्त 2026 को भव्य बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यवसाय, उद्यमिता और विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को व्यवसाय के नए अवसरों से जोड़ने तथा समूह की विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्षेत्रों की जानकारी साझा करना रहा।कार्यक्रम में SSVDS GROUP के फाउंडर एवं चेयरमैन एडवोकेट बृजेश कुमार ओझा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं श्री आर.जेड. खान (राजगुरु), ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर तथा श्री अंगद शुक्ला, एडमिन हेड की भी प्रमुख उपस्थिति रही।बिजनेस मीट में समूह द्वारा कार्य किए जा रहे विभिन्न सेक्टरों को प्रमुखता से सामने रखा गया। इनमें हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, मंगल भूमि, आईटी सर्विसेज और फैशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से इन क्षेत्रों में व्यवसाय की संभावनाओं, नेटवर्किंग और भविष्य की योजनाओं को लेकर प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।युवाओं और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अवसरों पर जोर कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते कारोबारी माहौल में नए अवसरों की पहचान, सही दिशा में मेहनत और बेहतर नेटवर्किंग को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। बिजनेस से जुड़ने वाले लोगों को अपने कौशल और क्षमता के अनुरूप नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। एडवोकेट बृजेश कुमार ओझा ने समूह के विजन और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी गतिविधियों को लेकर उपस्थित लोगों से संवाद किया। वहीं आर.जेड. खान (राजगुरु) ने प्रशिक्षण एवं प्रेरक संबोधन के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवसाय के प्रति सकारात्मक सोच और लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान SSVDS GROUP की ओर से हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, आईटी सर्विसेज, फैशन सहित अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं को रेखांकित किया गया। आयोजन ने स्थानीय स्तर पर व्यवसाय और उद्यमिता को लेकर नई चर्चा को जन्म दिया।होटल शिवाय रेजिडेंसी में आयोजित यह बिजनेस मीट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए संवाद, नेटवर्किंग और नए अवसरों की जानकारी का महत्वपूर्ण मंच बनी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 8, 2026

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, रिपोर्ट न लगाने से किसानों की पत्रावली अटकी

संतकबीरनगर। सरैया क्षेत्र के कई किसानों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जमीन से जुड़े मामलों की रिपोर्ट लगाने और पत्रावली आगे बढ़ाने के नाम पर उनसे कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थीगण का कहना है कि एक मामले में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। गरीब किसान होने के कारण उन्होंने आपस में रुपये इकट्ठा कर 22 हजार रुपये दिए, लेकिन शेष रकम की व्यवस्था नहीं हो सकी। किसानों का आरोप है कि इसके बाद आज तक रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई, जिससे मामला लंबित पड़ा है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आवास संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर भी 5 हजार रुपये मांगे जाते हैं और रकम न देने पर पत्रावली निरस्त करने की धमकी दी जाती है। किसानों ने दावा किया है कि कुछ लोगों से कथित रूप से रकम ली भी गई है।

किसानों ने जिलाधिकारी और संबंधित राजस्व अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लंबित रिपोर्ट प्रस्तुत कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत करने वालों में सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ, श्रवण, दयाराम चौधरी, पंतरामचौधरी, , राजेंद्र सिंह, प्रभुनाथ चौधरी, कैलाश सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, राजपाल और संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, रिपोर्ट न लगाने से किसानों की पत्रावली अटकी संतकबीरनगर। सरैया क्षेत्र के कई किसानों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जमीन से जुड़े मामलों की रिपोर्ट लगाने और पत्रावली आगे बढ़ाने के नाम पर उनसे कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थीगण का कहना है कि एक मामले में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। गरीब किसान होने के कारण उन्होंने आपस में रुपये इकट्ठा कर 22 हजार रुपये दिए, लेकिन शेष रकम की व्यवस्था नहीं हो सकी। किसानों का आरोप है कि इसके बाद आज तक रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई, जिससे मामला लंबित पड़ा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आवास संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर भी 5 हजार रुपये मांगे जाते हैं और रकम न देने पर पत्रावली निरस्त करने की धमकी दी जाती है। किसानों ने दावा किया है कि कुछ लोगों से कथित रूप से रकम ली भी गई है। किसानों ने जिलाधिकारी और संबंधित राजस्व अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लंबित रिपोर्ट प्रस्तुत कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में सुरेंद्र सिंह, विश्वनाथ, श्रवण, दयाराम चौधरी, पंतरामचौधरी, , राजेंद्र सिंह, प्रभुनाथ चौधरी, कैलाश सिंह, बृजेश कुमार मिश्रा, राजपाल और संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 8, 2026

नौरंगिया चौराहे पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

संत कबीर नगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया चौराहे पर स्थित विशाल वस्त्रालय एवं रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

दुकान संचालक विशाल अग्रहरी के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब 9:15 बजे लोगों ने फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

दुकानदार के अनुसार, आग की इस घटना में करीब 40 लाख लगभग रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वहीं सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

नौरंगिया चौराहे पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक संत कबीर नगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया चौराहे पर स्थित विशाल वस्त्रालय एवं रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक विशाल अग्रहरी के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब 9:15 बजे लोगों ने फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकानदार के अनुसार, आग की इस घटना में करीब 40 लाख लगभग रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 8, 2026

बाबा तामेश्वर नाथ धाम में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का भव्य रुद्राभिषेक, मानव सेवा का दिया संदेश

संतकबीरनगर के ऐतिहासिक बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रावण मास के पावन अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया।

 इस दौरान लोक कल्याण, विश्व शांति और मानव सेवा की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान के बाद भव्य महाआरती में भी उन्होंने सहभागिता की। इसके उपरांत ब्राह्मणों को दक्षिणा एवं वस्त्र, गोस्वामी समाज को सम्मान और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व आर्थिक सहायता वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान शिव की सच्ची आराधना सेवा, करुणा और मानव कल्याण के भाव से ही पूर्ण होती है।

बाबा तामेश्वर नाथ धाम में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का भव्य रुद्राभिषेक, मानव सेवा का दिया संदेश संतकबीरनगर के ऐतिहासिक बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रावण मास के पावन अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। इस दौरान लोक कल्याण, विश्व शांति और मानव सेवा की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान के बाद भव्य महाआरती में भी उन्होंने सहभागिता की। इसके उपरांत ब्राह्मणों को दक्षिणा एवं वस्त्र, गोस्वामी समाज को सम्मान और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व आर्थिक सहायता वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान शिव की सच्ची आराधना सेवा, करुणा और मानव कल्याण के भाव से ही पूर्ण होती है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026