डुमरा: सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सीतामढ़ी जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।