जबलपुर: अपराध रोकने और बदमाशों को चिन्हित करने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने पर आईजी ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय में बैठक ली
विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय नए बदमाशों को चिन्हित किया जाए और उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाए, ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम हो सके। यह बात आईजी अनिल सिंह कुशवाहा ने जोन के 6 जिलों के डीआईजी एवं एसपी की बैठक सिविल लाइन स्थित आईजी ऑफिस आयोजित बैठक में उन्होंने आगे कहा कि आदतन और गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों की जमानत निरस्त करवाए।