जबलपुर: पनागर बिजली घर के पास से घर के पाँच सदस्य लापता, पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर पहुंचे ग्वालियर निवासी अर्जुन रजक नाम के युवक ने अपनी शिकायत दी है। अर्जुन ने बताया कि वह काफी समय से जबलपुर में रहकर काम कर रहा है परंतु काफी समय से उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे घर से लापता हो गए हैं। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट युवक ने थाना पनागर में दर्ज कराई है, परंतु आज दिनांक तक उनका किसी प्रकार से कोई पता नहीं लग पाया है।