जबलपुर: MP के जबलपुर में मौसम बदलने का अनुमान, मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट किया जारी
मध्यप्रदेश के जबलपुर में अप्रैल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ऐसा हो सकता है। अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी भारत में सिस्टम असर दिखा सकता है।