जंगली सूअरों ने चार एकड़ गन्ने की फसल उजाड़ी, किसानों ने मांगा मुआवजा
नौगवां संवाददाता-अशोक राठौर
दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा वन चौकी के पास जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों की करीब चार एकड़ गन्ने की फसल जंगली सूअरों द्वारा नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, गुलरा वन चौकी के समीप किसान ओमप्रकाश नाग, बलराम नाग, संता सिंह, पाल सिंह और राम कैलाश के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को गुरुवार रात जंगल से निकले जंगली सूअरों ने भारी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो फसल की स्थिति देखकर हैरान रह गए।
किसान ओमप्रकाश नाग ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि नुकसान जंगली हाथियों ने किया होगा, लेकिन खेतों की स्थिति देखने के बाद प्रतीत होता है कि जंगली सूअरों ने फसल को रौंदकर और खाकर बर्बाद किया है।
घटना के बाद प्रभावित किसानों ने वन विभाग से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पहले से ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में फसल नष्ट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) अंकित कुमार ने बताया कि जंगली सूअरों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #39bnssb #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #kheripolice #हाइलाइट्स #followers