गोरखपुर: म्यूजियम, कमर्शियल काम्प्लेक्स और एकला बंधा के सुंदरीकरण कार्य का महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिखाई नाराजगी
महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के पुराने कार्यालय भवन में बन रहे म्यूजियम,ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं एकला बंधा पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।इस दौरान अपर नगर आयुक्त,मुख्य अभियंता,अधिशासी अभियंता एवं अन्य उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यो को शीध्र पूरा करने के निर्देश दिए।