हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में संदिग्ध हालत में लगी गोली, पुलिस ने लिया हिरासत में
बीती रात कस्बे में एक युवक को संदिग्ध हालत में बाएं हाथ की हथेली में गोली लग गई। रात 12.10 बजे इसको उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। बहन का आरोप है कि कानपुर से पुलिस सुबह उठा लाई है और कहां पर रखा है यह नहीं बता रही है। थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया है। कस्बे के पुराने स्टेट बैं