फतुहा: बंका घाट स्टेशन से पश्चिम रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का मिला शव
Fatwah, Patna | Jul 10, 2026 बंका घाट स्टेशन से पश्चिम दीदारगंज हाल्ट से पहले रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर बंका घाट रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्टेशन परिसर ले आयी है। युवक की मौत कैसे हुई है इसका कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रहा है। बंका घाट रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने बताया कि विभिन्न माध्यमो से मृत युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।