Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के युवक ने गाजियाबाद की युवती के साथ शादी का झांसा देकर किया शोषण

Bareilly, Bareilly | Jun 10, 2026
कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के बाहर एक युवती धरने पर बैठ गई उसका आरोप है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गर्भवती होने पर वह शादी से इनकार कर रहा है।

MORE NEWS

गुरु पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
Bareilly news Live

गुरु पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Jul 29, 2026

108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर आरएसी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक की उठाईं मांगें
बरेली। आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। समिति का कहना है कि उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली शरीफ पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन पहले से ही सभी आवश्यक इंतजाम कराए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ज्ञापन में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से दरगाह तथा उर्स स्थलों तक ज़ायरीन की सुरक्षा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निर्माणाधीन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई। बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की सड़कों और चौराहों पर बने गड्ढों को भरवाने, जलभराव रोकने तथा खुले या क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग रखी गई।
आरएसी ने उर्स के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर पोर्टेबल ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने की मांग की। इसके अलावा दरगाह, उर्स स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पेयजल, पियाऊ, हैंडपंप, पानी के टैंकर और अस्थायी शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया।
समिति ने प्रशासन से रूट डायवर्जन की योजना पहले से सार्वजनिक करने, प्रमुख चौराहों और ओवरब्रिजों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने तथा बड़े वाहनों की पार्किंग ऐसी जगह बनाने की मांग की, जहां से ज़ायरीन को कई किलोमीटर पैदल न चलना पड़े। साथ ही जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीमें तैनात करने तथा चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में मथुरापुर में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत तथा कांकर टोला स्थित ख़ानकाह-ए-अमीन-ए-शरीअत में होने वाले उर्स के दौरान भी बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, मेडिकल कैंप और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इसके अलावा जंक्शन से चौपुला होते हुए इस्लामिया मैदान जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विभिन्न स्थानों के लिए विशेष बसों के संचालन की मांग भी उठाई गई।
आरएसी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि उर्स के सफल आयोजन के लिए संगठन हर संभव सहयोग देने को तैयार है और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाएगा।
इस अवसर पर हाफिज़ इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, हाफिज़ फरमान रज़ा, मौलाना माजिद रज़ा, मौलाना सफदर रज़ा, अब्दुल लतीफ कुरैशी, राजू बाबा, ताज खान, मुजफ्फर अली, मोहम्मद जुनैद हनीफ अज़हरी, सैय्यद मुशर्रफ़ हुसैन, सईद सिब्तैनी सहित बड़ी संख्या में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bareilly news Live

108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर आरएसी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक की उठाईं मांगें बरेली। आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। समिति का कहना है कि उर्स में देश-विदेश से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली शरीफ पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन पहले से ही सभी आवश्यक इंतजाम कराए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से दरगाह तथा उर्स स्थलों तक ज़ायरीन की सुरक्षा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निर्माणाधीन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई। बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की सड़कों और चौराहों पर बने गड्ढों को भरवाने, जलभराव रोकने तथा खुले या क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग रखी गई। आरएसी ने उर्स के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर पोर्टेबल ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने की मांग की। इसके अलावा दरगाह, उर्स स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पेयजल, पियाऊ, हैंडपंप, पानी के टैंकर और अस्थायी शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया। समिति ने प्रशासन से रूट डायवर्जन की योजना पहले से सार्वजनिक करने, प्रमुख चौराहों और ओवरब्रिजों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने तथा बड़े वाहनों की पार्किंग ऐसी जगह बनाने की मांग की, जहां से ज़ायरीन को कई किलोमीटर पैदल न चलना पड़े। साथ ही जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीमें तैनात करने तथा चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी मांग की गई। ज्ञापन में मथुरापुर में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत तथा कांकर टोला स्थित ख़ानकाह-ए-अमीन-ए-शरीअत में होने वाले उर्स के दौरान भी बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, मेडिकल कैंप और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इसके अलावा जंक्शन से चौपुला होते हुए इस्लामिया मैदान जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विभिन्न स्थानों के लिए विशेष बसों के संचालन की मांग भी उठाई गई। आरएसी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि उर्स के सफल आयोजन के लिए संगठन हर संभव सहयोग देने को तैयार है और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाएगा। इस अवसर पर हाफिज़ इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, हाफिज़ फरमान रज़ा, मौलाना माजिद रज़ा, मौलाना सफदर रज़ा, अब्दुल लतीफ कुरैशी, राजू बाबा, ताज खान, मुजफ्फर अली, मोहम्मद जुनैद हनीफ अज़हरी, सैय्यद मुशर्रफ़ हुसैन, सईद सिब्तैनी सहित बड़ी संख्या में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Bareilly news Live

Bareilly, Bareilly | Jul 29, 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। संगठन प्रमुख मनोज विकट ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से धन लेकर विशेष दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि गरीब एवं मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मनोज विकट का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद कुछ पुजारियों और ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध होने के कारण श्रद्धालु कथित अवैध वसूली का वीडियो या अन्य साक्ष्य सार्वजनिक नहीं कर पाते।
संगठन प्रमुख ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

#बरेलीन्यूज़लाइव

#वायरल
#मनोजविकेटगरीबशक्तदल

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। संगठन प्रमुख मनोज विकट ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से धन लेकर विशेष दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि गरीब एवं मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता है। मनोज विकट का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद कुछ पुजारियों और ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध होने के कारण श्रद्धालु कथित अवैध वसूली का वीडियो या अन्य साक्ष्य सार्वजनिक नहीं कर पाते। संगठन प्रमुख ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #मनोजविकेटगरीबशक्तदल

Bareilly, Bareilly | Jul 29, 2026

प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरा निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई के साथ युवती के परिजनों ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का भाई अजय अनुसूचित जाति समुदाय से है। उसका गांव की ही युवती आकांक्षा से प्रेम संबंध था। दोनों ने 14 जुलाई 2026 को दिल्ली स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती के पिता ने भोजीपुरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि 16 जुलाई को जब अजय और उसका भाई बरेली लौट रहे थे, तभी युवती के पिता, चाचा, भाई सहित कई लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने अजय को कार में बैठाकर ले जाने तथा रास्ते में मारपीट करने के बाद भोजीपुरा पुल के पास दोबारा हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि लोहे की रॉड और अन्य वस्तुओं से हमला किए जाने से उसके भाई को गंभीर चोटें आईं, जिसमें हाथ, पसलियों और कान में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। घायल का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में कराया गया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना भोजीपुरा पुलिस को देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उन्हें थाने से भगा दिया गया। बाद में आरोपियों के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस लेने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा उसके भाई पर हमला कर सकते हैं।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरा निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई के साथ युवती के परिजनों ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का भाई अजय अनुसूचित जाति समुदाय से है। उसका गांव की ही युवती आकांक्षा से प्रेम संबंध था। दोनों ने 14 जुलाई 2026 को दिल्ली स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती के पिता ने भोजीपुरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 16 जुलाई को जब अजय और उसका भाई बरेली लौट रहे थे, तभी युवती के पिता, चाचा, भाई सहित कई लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने अजय को कार में बैठाकर ले जाने तथा रास्ते में मारपीट करने के बाद भोजीपुरा पुल के पास दोबारा हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि लोहे की रॉड और अन्य वस्तुओं से हमला किए जाने से उसके भाई को गंभीर चोटें आईं, जिसमें हाथ, पसलियों और कान में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है। घायल का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में कराया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना भोजीपुरा पुलिस को देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उन्हें थाने से भगा दिया गया। बाद में आरोपियों के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस लेने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा उसके भाई पर हमला कर सकते हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Bareilly, Bareilly | Jul 29, 2026

जंगल में शेरों की बी बाबा का शांत सफर अद्भुत चमत्कार 

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल

जंगल में शेरों की बी बाबा का शांत सफर अद्भुत चमत्कार #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल

Bareilly, Bareilly | Jul 29, 2026

बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के युवक ने गाजियाबाद की युवती के साथ शादी का झांसा देकर किया शोषण - Bareilly News