तारापुर: तारापुर में जनगणना की तैयारी तेज, प्रखंड स्तर पर तीन चरणों में प्रशिक्षण शुरू
Tarapur, Munger | Apr 16, 2026 देश की आगामी जनगणना को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है. इसी क्रम में गुरुवार को तारापुर प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्षता वीडियो प्रशांत कुमार ने की. इस दौरान प्रशिक्षकों की टीम द्वारा प्रगणकों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई.