आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जान बचाकर भागे होटल में मौजूद लोग
Agra, Agra | Mar 22, 2024 आगरा के होटल रेडिसन में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गयी। होटल में धूंआ फैलता देख देसी-विदेशी सैलानी बाहर भागने लगे जिससे होटल में अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।