हाथरस: सदर तहसील पर दुकान के रुपए मांगने पर दबंगों ने दुकानदार पर ईट-पत्थरों से हमला कर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड सदर तहसील पर दुकान के रुपए मांगने पर दबंगों ने गांव ऐवरनपुर निवासी दुकानदार हाकिम पुत्र हुकुम सिंह को ईट पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल दुकानदार का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित बताया सामान के रुपए मांगने पर दबंगों ने हमला कर दिया।