पामगढ़: पामगढ़ पुलिस ने कोनारगढ़ गांव से नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी करन सिन्हा को कोनारगढ़ गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी करन सिन्हा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.