Follow.. झालावाड में हाईवे लूट व नकबजनी गैंग का बड़ा खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार,
आरोपियों से पुलिस ने महिला से लूटा सामान किया बरामद, हथियार जप्त
झालावाड़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान, नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले में रात के समय हाईवे पर वाहन चालकों व राहगीरों से लूट तथा सूने मकानों में नकबजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। बदमाश विरोध करने पर धारदार हथियार दिखाकर डराते थे और पुलिस में रिपोर्ट न करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम देते थे। टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान झालरापाटन की ओर से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक रानी हार, चांदी की एक जोड़ी पायल, कान के टॉप्स, चांदी का सिक्का, एक जोड़ी हाथों के कंगन, कुल 20,060 रुपये नकद, एक धारदार गुप्ती, लोहे का नुकीला सरिया तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने अशोक उर्फ मुकेश पुत्र लालचंद, जाति गायरी गुर्जर, उम्र 50 वर्ष, निवासी जयपुरा मोहल्ला, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश)
2. विष्णु पुत्र चंदूलाल, जाति भील, उम्र 28 वर्ष, निवासी पेटी स्कूल के पास, थाना नलखेड़ा, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया
#JhalawarPolice #RajasthanNews #CrimeNews #HighwayRobbery #PoliceAction #BreakingNews #CrimeUpdate #LawAndOrder #HadotiTimes #IndiaNews
Sangod, Kota | Jul 14, 2026