बसंतराय: बसंतराय सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीणों में नाराजगी।
बसंतराय प्रखंड के कोरियन चौक से डेरमा मोड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग किया गया है जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के महज कुछ ही दिन बाद कई स्थान पर उखड़ने लगे हैं।