बागपत: लूट की झूठी सूचना देकर रमाला पुलिस को गुमराह करने वाले 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार
गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे एसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन सभागार बागपत में प्रेसवार्ता कर बताया कि इमरान पुत्र बाबर अली निवासी ग्राम पंसौंडा गाजियाबाद ने बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब डेढ बजे सूचना दी थी कि अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर नहर पटरी मार्ग पर बीच सडक से लूट ली है। सूचना पर थाना रमाला पुलिस मौके पर पहुंची।