सिमगा: रिंगनी रेलवे फाटक से युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, 12 घंटे में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
हथबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के फिल्मी स्टाइल में अपहरण की सनसनी के घटना सामने आई है रिंगनी रेलवे फाटक के पास स्कॉर्पियो वाहन में सवार आरोपियों ने एक कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण कर लिया था हथबंद थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 12 घंटे में चार आरोपियों को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।