दमोह: मडियादो नदी के पास शादी से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने युवक पर की बंदूक से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 4, 2025 दमोह शादी समारोह से लौटते वक्त मडियादो नदी के पास बाइक सवार 4 अज्ञात आरोपियों के द्वारा बंदूक से हमला किए जाने पर हाथ में छर्रे लगने के बाद आज मंगलवार सुबह 9 बजे गंभीर हालात में हटा सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर ने फतेहपुर निवासी लोकराम पिता खुल्लन अहिरवार उम्र 28 वर्ष का उपचार शुरू कर दिया है।