गंगरार: गंगरार में कुएं में गिरने से 17 वर्षीय बालक की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के नाथी का खेड़ा गांव में एक 17 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बालक अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक रेस्क्यूकिया।