सासनी: खेत पर फसल में पानी लगाते समय एक युवक को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 11, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहर्रा में खेत पर फसल में पानी लगाते समय एक युवक को पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि खेत पर फसल में पानी लगाते समय सांप ने पैर पर काट लिया।