बिंदकी: कंजरन डेरा मजरे जाफरपुर सिठर्रा के मुख्य आरक्षी की इलाज के दौरान हुई मौत, अकबरपुर कानपुर देहात में थे तैनात
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के कंजरन डेरा मजरे जाफ़र सिठर्रा गांव निवासी इंदल सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष मुख्य आरक्षी पद पर रिजर्व पुलिस लाइन अकबरपुर कानपुर देहात में तैनात थे। वह काफी दिनों से बीमार थे। जिसके चलते कानपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे उनका शव गांव आया तो हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे।