भुसावर थाना प्रभारी पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं होने दिया। इस मामले की शिकायत अब कोर्ट तक पहुंच गई है। कोर्ट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।