लखीसराय: पटना में आयोजित चौकीदार के एकदिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम में लखीसराय जिला से दर्जनों की संख्या में पहुंचे चौकीदार
पटना में चौकीदार संघ के द्वारा एकदिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें लखीसराय जिला से दर्जनों की संख्या में चौकीदार शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी भी चलाई।जिसमें कई चौकीदार जख्मी भी हुए।वहीं जानकारी देते हुए लखीसराय चौकीदार संघ ने बताया कि हम भी प्रशासन के अंग हैं।लेकिन हमें समान काम का समान वेतन नहीं दिया जाता है।