लखीसराय: मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह सपरिवार पहुंचे लखीसराय जिला के अशोक धाम मंदिर, सुरक्षा का लिया जायजा
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह सपरिवार लखीसराय जिला के अशोक धाम मंदिर पहुंचे।जहां भगवान शिव के गर्भ गृह में जाकर उन्होंने पूजा किया और उसके बाद अधिकारियों के साथ मिलकर संपूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा के तमाम पहलुओं का जायजा लिया।इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।सावन महीने में जुट रही भीड़ को लेकर भी अधिकारी से बात किया।