बाली: बाली के रामपुरा में झोपड़ी में लगी आग, घर का सामान और गेहूं जलकर राख, सरपंच ने मुआवजे की मांग की
Bali, Pali | Mar 30, 2025 बाली के पास नाना क्षेत्र की रामपुरा पंचायत में रविवार शाम 5 बजे प्रवीण कुमार पुत्र कानाराम गरासिया की कच्ची झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गेहूं की कटाई के लिए मजदूरी पर गए हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें परिवार के कपड़े, बिस्तर, पलंग और अन्य जरूरी सामान का भी नुकसान हुआ है ।