बाली: जीवदा गांव में लेपर्ड ने 10 सेकंड में बकरी का किया शिकार, छलांग लगाकर किया हमला और गर्दन दबोचकर गुफा में ले गया
Bali, Pali | Mar 28, 2025 बाली के जीवदा गांव मे शुक्रवार शाम 5 बजे जवाई क्षेत्र में लेपर्ड ने 10 सेकेंड में बकरी का शिकार कर लिया। क्षेत्र में जीवदा पहाड़ी पर एक बकरी अपने झुंड से पीछे रह गई थी। वह चट्टान पर अकेली खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए लेपर्ड ने छलांग लगाकर बकरी पर हमला किया। फिर उसकी गर्दन दबोचकर उसे घसीटते हुए गुफा में ले गया।