सदर: आखरी चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के आखिरी में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर जा रहे एक युवक को गोली मार दी। बीती रात हुई घटना में घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल में जुटी हुई है।वही बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।