दादरी: गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बच्चों का जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में निकला पुराना वीडियो
गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बच्चों के जुआ खेलते हुए का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं हालांकि जब पुलिस ने इस वीडियो की जांच की तो पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बताया कि यह वीडियो 2019-20 के दौरान का है इसमें कार्यवाही भी की जा चुकी है।