दादरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री एक सोसाइटी में फायर उपकरणों की खुली पोल, 70 प्रतिशत मिले खराब
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री एक सेंट्रल सोसाइटी में फायर विभाग की टीम ने आग लगने पर उपकरणों के चलने की जांच की। इस दौरान उन्हें सोसाइटी में 30 प्रतिशत ही उपकरण सही मिले। कई टॉवरों में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं मिले। इसके साथ ही जगह जगह पर फायर फाइटिंग के उपकरण से पानी लीकेज होता मिला। फायर विभाग की जांच में सोसाइटी के मेंटेनेंस की पोल खुल गई।