दादरी: नॉलेज पार्क में गोकशी के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, ADCP ने दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे गोकशी के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान शाहिद निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जामिया नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त हरियाणा की अर्टिगा कार नंबर बरामद हुई है।