पूर्णिया में फर्जी पुलिसकर्मियों ने चाचा-भतीजे को रोका, ₹8 लाख के जेवर लेकर फरार
पूर्णिया में पुलिस की वर्दी का सहारा लेकर लूट की वारदात सामने आई है। के.हाट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बुलेट सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चाचा-भतीजे की कार रुकवाई और चेकिंग के नाम पर करीब 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के मुताबिक, गुलाबबाग निवासी शांति लाल बोथा अपने भतीजे रोशन कुमार के साथ गुरुवार शाम फोर्ड कंपनी चौक स्थित डॉक्टर के क्लिनिक गए थे। वहां से लौटते समय डाक बंगला स्थित रेणु उद्यान के पास मिलिट्री रंग की ड्रेस पहने बुलेट सवार दो युवकों ने उनकी कार को रोक लिया।
Bihar, India | Sep 12, 2026