➡️ ग्राम परसोडा, तहसील आमला, जिला बैतूल निवासी श्री चेतन रानोडे ने बताया कि पहले परिवार को पेयजल के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और मेहनत लगती थी। अब घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है तथा परिवार को स्वच्छ पानी मिलने से स्वास्थ्य के लिए भी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से जीवन आसान हुआ है। उन्होंने हर घर तक पानी पहुंचाने का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026