सिकंदरा: सिकंदरा के सूर्या ढाबा में कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज; सीओ का बयान आया सामने
सिकंदरा के एक ढाबे में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दो गुटों में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की के बाद मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।सीओ संजय सिंह ने बुधवार रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।