पंचकूला: सूरजपुर से डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मोबाइल स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम के द्वारा पिंजौर में एक व्यक्ति से मोबाइल स्नेचिंग के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला के इंचार्ज निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।