कायमगंज: शमसाबाद सीएचसी में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने नगर पंचायत से पकड़वाने की मांग की
शमशाबाद सीएचसी में मंगलवार को आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल ने नगर पंचायत शमशाबाद को पत्र लिखकर इन जानवरों को पकड़ने की मांग की है।बंदर आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं।कुत्तों के खौफ से लोग भयभीत हैं आए दिन लोग हमलों का शिकार हो रहे हैं।