मनोहरथाना: मनोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, रात्रि 10:30 बजे बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया
मनोहर थाना थाना परिसर में थाना प्रभारी महेंद्र यादव के सानिध्य में ईद उल अजहा पर्व के लिए शांति कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया । इस दौरान शांति कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी इस दौरान विचार विमर्श हुआ। कस्बे के बाजार रात्रि 10:30 बजे बंद करने का भी निर्णय लिया।