सूरतगढ़: पुराना हाउसिंग बोर्ड में 58 मकान मालिकों को नोटिस, 3 दिन में रैंप और चारदीवारी हटाने के निर्देश, नोटिस से मचा हड़कंप
सूरतगढ़ के पुराना हाउसिंग बोर्ड में मकानों के आगे रैंप, चारदीवारी व लॉन बनाकर किए गए अतिक्रमण पर नगर पालिका ने सख्ती दिखाई है। एक पूर्व पार्षद की शिकायत के बाद पालिका ने करीब 58 मकान मालिकों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। शुक्रवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक़ तय समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर पालिका कार्रवाई कर खर्च भी वसूलेगी।