भीलवाड़ा: बालाजी सोलर एनर्जी ने पशु-पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान, अब तक 3500 से ज्यादा प्लांट स्थापित किए
अशोक नगर स्थित बालाजी सोलर एनर्जी द्वारा शनिवार को स्वर्गीय देवकरण खंडेलवाल की पुण्य स्मृति में एक पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संस्थान द्वारा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे एवं गोपात्र वितरित किए गए।