पलिया: गौरी फंता जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
आज सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र के गौरीफंटा जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वही जंगल में शव के पास एक हल्के नीले कलर की स्कूटी भी पड़ी मिली। वही ग्रामीणों ने मौके की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में रखवा दिया है।