पाटी: पाटी में किसान हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस घटना स्थल ले गई, आरोपियों से हत्याकांड का सीन रीक्रिएट कराया
Pati, Barwani | Mar 30, 2026 थाना क्षेत्र के ग्राम पाटी जमरिया फलिया के किसान फुलसिंग जमरे हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर ले गयी। वहां घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्दीक की। आरोपियों से घटना स्थल पर हत्या के सीन के बारे में पूछताछ कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही किस तरह से घटना को अंजाम दिया उसके बारे में जाना। आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई और इसके बाद न्यायालय पेश।