सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र में सड़क पार कर बाजार जा रही महिला को तेज रफ्तार ईको कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
मुजरिया क्षेत्र सड़क पार कर बाजार करने जा रही महिला को तेज रफ्तार ईको कार ने मारी टक्कर। कार की टक्कर लगने से महिला की दर्दनाक मौत, कार चालक कार छोड़कर हुआ फरार। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मृतक महिला गाँव सेमरा बनवीरपुर की बताई गयी है। पुलिस ने महिला का शब पोस्टमार्टम को बदायूँ भेजा। घटना बुधवार को शाम लगभग 04 बजे की बताई गयी है।