राजगढ़: राजगढ़ में दलित छात्रावास में सांसद निधि से 16.50 लाख रुपये की लागत से हॉल का शिलान्यास, शिक्षा को मिलेगी गति
Rajgarh, Churu | Jun 25, 2026 दलित वर्ग विकास संस्थान के तत्वावधान में संचालित दलित छात्रावास परिसर में सांसद राहुल कस्वां की सांसद निधि से स्वीकृत ₹16.50 लाख की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय हॉल का शिलान्यास समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वास तथा देहात Žलॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया ने विधिवत शुभारंभ किया।