लैलूंगा: बरभौना में रेत के विवाद ने पकड़ी गर्मी, सात लोगों पर FIR, ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन को लेकर उठाए सवाल
बरभौना में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद बढ़ गया है। मारपीट और लूटपाट के मामले में सात लोगों समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने अवैध रेत कारोबार और कार्रवाई की पारदर्शिता को लेकर प्रशासन से जांच की मांग की है।