हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क खोदने पर विवाद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
कस्बे के रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज को लेकर रेलवे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि ठेकेदार लोक निर्माण विभाग की पक्की सड़क को जेसीबी से खुदवाकर निकाली गई पुरानी गिट्टी का उपयोग निर्माण कार्य में कर रहा है। इंगोहटा-अरतरा मार्ग पर चल रहे इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नई सामग्री के स्थान पर