आगामी होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तहसील करछना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब की कारोबार करने वाले कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा व्यापक पैमाने पर कच्ची शराब को तैयार कर खेप पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान व घूरपुर थाना पुलिस की टीम ने स्टीमर से विभिन्न कछारी इलाके में शराब की ठिकानों पर कार्यवाही किया।